गुरुवार, 27 अगस्त 2009

कोई तो आकर दफ्न चीजो को छुपा ले ....


मन में एक तूफान है


सब कुछ उड़ाने को


डरता हूँ ये तूफान


न जाने क्या उड़ा ले


क्या दिखा दे ....


कभी कुछ जो सहेजा था


न जाने कब दफन हुआ


कोई तो आकर


दफ्न चीजो को छुपा ले


मुकम्मल मिटा दे .........

सोमवार, 24 अगस्त 2009

मन छन्न से बिखर जाता है उस फर्श पर ....










उस रूहानी एहसास की बड़ी याद आती है
जब कंधे होते कुछ हलके, बरबस सताती है
जब सब कुछ बीत-मिट रहा है, तेज बहुत तेज
तब वो याद नर्म ओस सी, चुपके लौट आती है



कैसे बयां करूं उन यादों की महक मैं
उस महक की दास्ताँ, बहूत रुलाती है
मन छन्न से बिखर जाता है उस फर्श पर
जिस पर मेरी दुनिया अब दौड़ लगाती है

सब के अपने आँगन .....


सब की अपनी दुनिया
अपने प्यारे लोग
सब के अपने सपने
और सपनों के संजोग

सबकी अपनी आशाएं
सबकी अपनी उम्मीद
सब का अपना संघर्ष
सब की अपनी जीत

सब के अपने आँगन
और साँझ के दीप
सबकी अपनी पूजा
सबके देव गीत

सबके अपने रिश्ते
और रिश्तो का अपना भाव
अपना परिभाषित समर्पण
और उस परिभाषा का चाव

सबके अपने आंसू
सबके अपने घांव
सबके अपने मरहम
अपनी सब की छांव

सबके अपने शेष जन
और अपने नाते शेष
सबकी अपनी कड़वाहट
स्नेह, प्रेम, राग - द्वेष

बुधवार, 12 अगस्त 2009

मन में मिटते गीत ..............

दिल क्यों तन्हा है क्यों तन्हा है सफ़र
रौशनी में डूबा मन क्यूँ धुंधला है इस कदर
क्यूँ भीतर का उजाला बाहर नहीं आता
क्यूँ साँझ का मुसाफिर मंजिल नही पाता
-----------------------------------***-----------------------------------
अँधेरा सो रहा है शायद, बड़ी लम्बी ये रात है.
मन जल रहे है धू-धू कैसी कड़वी ये बात है.
कुछ ऐसा करो ऐसा कहो की मन दिए से जलें.
अँधेरा भाग जाए और दिल की रोशनी से डरे.
-----------------------------------***-----------------------------------
किससे कहें कैसे कहें मन के दर्द?
कैसे दिखाएँ औरो को सपनो की गर्द?
कैसे बताएं गर्द से ढका क्या है?
कैसे कहें दर्द की दवा क्या है?
-----------------------------------***-----------------------------------
बंद कमरे में अनजाना सा शोर बहुत है, पिघल चुकी आहट चितचोर बहुत है
जाने को कहा पर पाने पर जोर बहुत है, ये फौलादी मन कमजोर बहुत है